Jind: तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बच्ची की मौत दंपती घायल

Update: 2025-05-24 12:18 GMT
Jind जींद:  जींद रोड पर बाइक सवार परिवार को एक ट्रैक्टर–ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, वहीं माता–पिता को गंभीर रूप से घायल हुए है। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, और जांच में जुट गई।
मृतक बच्ची की पहचान कैथल की बालाजी कॉलोनी निवासी लावन्या के रूप में हुई है। बच्ची अपने माता–पिता के साथ बाइक पर सवार हो शीतला धाम दर्शन के लिए जा रही थी। जैसे ही परिवार बाइक पर सवार हो शहर से निकल कर जिंद रोड पर स्थित नए बस स्टैंड बायपास के पास पहुंचा। उन्हें अज्ञात ट्रैक्टर–ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर के टक्कर मरते ही बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सड़क की तरफ गिर गई। लावन्या के माता–पिता भी हादसे में घायल हो गए। लेकिन लावन्या की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद मौका मिलते ही आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर–ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थित में सुधार है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
Tags:    

Similar News