Jhajjar: बहरीन से स्वर्ण जीतकर लौटे अर्जुन का कुश्ती प्रेमियों ने किया स्वागत

Update: 2025-11-04 05:04 GMT

झज्जर: बहरीन में हुए यूथ एशियन गेम्स में धाक जमाकर लौटे हिन्द केसरी सोनू अखाड़े के पहलवान अर्जुन रूहल का बहरीन से लौटने पर सोमवार को अखाड़े में साथी पहलवान और प्रशिक्षकों ने अभिनंदन किया। बेहतरीन दांव पेंच व दमखम के बलपर अर्जुन बीच रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लाया है।

अर्जुन की जीत पर कुश्ती प्रेमियों ने खुशी जताई है। जीतकर लौटे पहलवान का अखाड़े में कोचों व साथी पहलवानों ने अर्जुन व उसके प्रशिक्षकों को फूल माला पहनाई और मिठाई बाँटकर खुशियां साझा की। गत 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन में यूथ एशियन गेम्स का आयोजन हुआ था। इन खेलों के तहत हुई बीच रेलसिंग स्पर्धा में मांडोठी स्थित सोनू अखाड़े के पहलवान अर्जुन ने अपनी चमक बिखेरी। अर्जुन ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में सऊदी अरब के पहलवान को 2-0, बहरीन के 4-0, थाईलैंड के 2-1, वियतनाम के 4-0 और ईरान के पहलवान को 3-2 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

अर्जुन गांव रोहद का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से सोनू अखाड़े में कॉमनवेल्थ चैंपियन व अर्जुन अवॉर्डी धर्मेंद्र दलाल के मार्गदर्शन में कुश्ती का अभ्यास कर रहा है। अखाड़े में पहुंचने पर हिन्द केसरी सोनू पहलवान, अर्जुन अवॉर्डी ओमवीर पहलवान, कोच सुधीर दलाल, सेठी पहलवान, मुकेश कोच, रिंकू, अनुराग, सरूप पहलवान, संजय रोहद, कृष्ण छारा, प्रभु छारा, कालू पहलवान, पातर सिंह, वीरेंद्र व जीता मांडोठी आदि खेल प्रेमियों ने अर्जुन रूहल को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags:    

Similar News