Jhajjar: दिनदहाड़े हत्या से दहला हरियाणा, बदमाशों ने बीच सड़क की फायरिंग
Jhajjar झज्जर: बहादुरगढ़ में दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। व्यक्ति अपनी दुकान खोल कर समान व्यवस्थित करने में व्यस्त था।उसी समय बाइक पर सवार हो आए तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से दो गोलियां लगने से व्यक्ति की मौत हो गई।
बदमाशों के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके कर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच में जुट गई। इसके साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना को व्यक्ति के बेटे की लव मैरिज से जोड़ा है।
मृतक की पहचान परनाला गांव निवासी 56 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई है। जो कि एक किराने की दुकान चलाता है। सतबीर ने किराने के दुकान करीब एक वर्ष पूर्व ही शुरू की थी। इससे पहले व्यक्ति दूध बेचने का काम करता था।
सतबीर की हत्या को उसके बेटे की लव मैरिज से जोड़ कर देखा जा रहा है। हाल ही में सतबीर के बेटे ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से शादी कर ली। जिस कारण लड़की के परिजन सतबीर के परिवार से रंजिश रखने लगे है।
लाइनपार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही दुकान के सामने लगे सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया हैं। जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में आरोपियों को गोलियां चलाते हुए साफ–साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है।
थाना SHO पवनवीर और DCP मयंक मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। गांव के हो दो युवक सागर और साहिल पर हत्या के आरोप लगाए गए है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।