Chandigarh,चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव International Gita Festival का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। यातायात प्रबंधन के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2016 में राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाने की शुरुआत की थी। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानिया भागीदार देश और ओडिशा भागीदार राज्य होगा। प्रवक्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिल्प और सरस मेले का आयोजन किया जाएगा तथा परिधि की 48 कोस की परिधि में आने वाले स्थानों पर गीता महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Tags: