शुरू हो रहे कामनवेल्थ गेम्स में 72 देशों के 5 हजार प्रतिभागी पदकों के लिए अपने-अपने खेल स्पर्धा वर्ग में मुकाबले के लिए उतरेंगे

बर्मिंघम में आज (28 जुलाई) से शुरू हो रहे कामनवेल्थ गेम्स में 72 देशों के पांच हजार प्रतिभागी पदकों के लिए अपने-अपने खेल स्पर्धा वर्ग में मुकाबले के लिए उतरेंगे।

Update: 2022-07-27 13:58 GMT

बर्मिंघम में आज (28 जुलाई) से शुरू हो रहे कामनवेल्थ गेम्स में 72 देशों के पांच हजार प्रतिभागी पदकों के लिए अपने-अपने खेल स्पर्धा वर्ग में मुकाबले के लिए उतरेंगे। कामनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के भी 40 खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतने मैदान में उतरेंगे। बर्मिंघम में प्रदेश के खिलाड़ी टीम स्पर्धा के अलावा व्यक्तिगत खेलों में भाग ले रहे हैं और टीम स्पर्धा के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में यह खिलाड़ी पदकों के मजबूत दावेदार हैं। 12 पहलवानों के भारतीय कुश्ती दल में प्रदेश के 11 पहलवान शामिल हैं। सभी फ्री स्टाइल वर्ग में खेलेंगे। इनमें पांच महिला पहलवान और छह पुरुष पहलवान शामिल है। सभी पदकों के दावेदार है, क्योंकि कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवानों को कड़ी टक्कर देने वाले देशों के पहलवान नहीं के बराबर शामिल होते हैं। यही कारण है कि यहां पर पहलवानों के पदक जीतने की संभावना सौ प्रतिशत बनी होती है।

मुक्केबाजों की राह कठिन
हालांकि मुक्केबाजों के लिए कठिन मुकाबले होंगे। मुक्केबाजों के लिए कामनवेल्थ गेम्स तथा एशियाड के मुकाबलों में कोई अंतर नहीं है। कामनवेल्थ गेम्स में यूरोप तथा अफ्रीकी देशों के वह मुक्केबाज शामिल होते हैं जिनसे भारतीय मुक्केबाजों को कड़ी टक्कर होती है। भारतीय दल में प्रदेश के 6 मुक्केबाज शामिल हैं सभी पदक जीतने के प्रबल दावेदार है। वहीं प्रदेश के 5 एथलीट तथा 9 हाकी खिलाड़ी महिला टीम में शामिल है और दो खिलाड़ी पुरुष टीम में देश के लिए खेलेंगे। एक खिलाड़ी साइकिलिग तथा एक जूडो खिलाड़ी है। इसके अलावा पांच खिलाड़ी पैरा-एथलीट के खिलाड़ी भी शामिल हैं।
मुक्केबाजी
नाम- जिला- भार वर्ग
नीतू - भिवानी - 48
जैस्मिन- भिवानी- 60
अमित पंघाल- रोहतक- 51
सुमित कुंडु- जींद- 75
संजीत- रोहतक- 92
सागर- झज्जर- प्लस 92 कुश्ती
रवि दहिया- सोनीपत - 57
बजरंग पूनिया- झज्जर- 65
नवीन - सोनीपत- 74
दीपक पूनिया - झज्जर- 86
दीपक नेहरा- रोहतक 97
मोहित - भिवानी - 125
पूजा गहलोत- सोनीपत - 50
विनेश फौगाट- चरखी दादरी - 53
अंशू मलिक- जींद - 57
साक्षी मलिक- रोहतक- 62
पूजा सिहाग- हिसार- 76 सुचिका- रोहतक - जूडो एथलीट:
संदीप- महेंद्रगढ़ - वाक रेस
अमित- रोहतक - वाक रेस
सीमा पुनिया- सोनीपत - डिस्कस थ्रो
शिल्पा रानी- जींद - भाला फेंक
मनप्रीत कौर- अंबाला - शाटपुट
मीनाक्षी- रोहतक - साइकिलिग हाकी
सुरेंद्र - कुरुक्षेत्र

अभिषेक- सोनीपत

सविता- सिरसा

उदिता- हिसार

शर्मिला- हिसार

मोनिका- सोनीपत

नेहा- सोनीपत

ज्योति- सोनीपत

निशा- सोनीपत

नवजोत- कुरुक्षेत्र

नवनीत- कुरुक्षेत्र

---- पैरा खिलाड़ी

शर्मिला- रेवाड़ी - शाटपुट - एफ 57

पूनम- हिसार - शाटपुट - एफ 56

संतोष- भिवानी - शाटपुट - एफ 57

देवेंद्र- भिवानी - डिस्कस थ्रो एफ 44

सुधीर- सोनीपत - पावर लिफ्टिग


Tags:    

Similar News