दुष्कर्म मामले में समझौते के नाम पर महिला व उसके धर्मपिता को साढ़े 7 लाख लेते पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, पढ़े पूरी खबर

महिला का आरोप था कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया

Update: 2022-02-16 09:04 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: हरियाणा के रोहतक में दुष्कर्म के मामले में समझौते के नाम पर एक महिला व उसके धर्मपिता को साढ़े 7 लाख रुपये लेते पुलिस ने रंगे हाथों काबू किया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने बताया कि चार फरवरी को सांपला की एक विवाहिता ने शिकायत दी थी कि उसकी 2008 में शादी हुई थी। पति से अनबन के बाद कस्बे में किराए पर रहने लगी।

उसकी सोनीपत जिले के एक गांव के युवक से दोस्ती हो गई। महिला का आरोप था कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप था कि युवक के चाचा व फूफा भी उसे दूर रहने की धमकी देते थे। एसपी ने मामले की जांच महिला डीएसपी सुशीला को सौंपी।
पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि आरोपी पक्ष ने शिकायत दी कि महिला ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया है। अब राजीनामा करने के लिए व बयान बदलने के लिए युवक व उसके परिवार से आठ लाख रुपये मांग रही है। पैसे मंगलवार शाम को खरावड़ बाईपास स्थित एक गार्डन में देने तय हैं।
पुलिस ने आरोपी पक्ष की शिकायत दर्ज कर एक टीम का गठन किया। एसपी ने डीसी को पत्र लिखकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की। डीसी ने जिला परिषद के सीईओ हरबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर महिला को साढे़ सात लाख रुपये लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। साथ ही समझौते के लिए बात करने के लिए आए व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जो महिला का धर्मपिता बना हुआ था। दोनों के खिलाफ आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है। 
Tags:    

Similar News