सोहना। सोहना-गुरूग्राम मार्ग पर स्थित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी अचानक जय श्रीराम के नारों से गुजने लगी। दरअसल एक अगस्त से यूनिवर्सिटी में मुस्लिम समुदाय के छात्रों के लिए एक अलग कक्ष आवंटित किया गया है। यूनिवर्सिटी की गैलरी में भी नमाज पढ़ने की बात कही जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को हिंदू छात्र अक्रोशित हो गए और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वीसी ऑफिस, सहित रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने भी गए। कुछ देर नारेबाजी करने के बाद सभी अपने अपने ठिकाने पर वापस चले गए।
हालांकि मामले जानकारी पाकर सोहना सिटी थाना पुलिस थाना के प्रभारी व गुप्तचर विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुचे लेकिन तब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शांत करवा चुकी थी। पुलिस को यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से और ना ही छात्रों की तरफ से कोई लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की है। पुलिस के मुताबिक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूरा घटनाक्रम बताकर खुद ही मामला शांत कराने का भरोसा दिलाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया पर नारे की बात सामने आई थी, लेकिन मौके पर कोई छात्र नहीं मिला। न ही किसी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार धीरेंद्र परिहार का कहना है कि वह एक बैठक में व्यस्त थे। सभी छात्रों को समझाबुझा कर शांत करा दिया गया है। भविष्य में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
Tags: