IMD ने जताई थी येलो अलर्ट की संभावना

Update: 2023-06-30 15:18 GMT

हरियाणा | हरियाणा में आय मौनसून बिन बरसे ही निकल गए। प्रदेश में बूंदाबांदी के चलते रात के तापमान में औसत 1.1 डिग्री की कमी आयी है। फिलहाल अधिकतर जिलों में धूप निकली है और आसमान पर हल्के बादल भी छाए हैं। मानसूनी सीजन में कई जिलों के लोग अच्छी बारिश को तरस गए हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ का कहना है कि राज्य में 2 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। 1 जुलाई के दौरान उत्तरी जिलों में हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में इस दौरान कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिन के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

IMD के अनुसार आज सुबह 5 बजे के बाद करनाल में 28 एमएम और कुरुक्षेत्र में 31 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सुबह कैथल, राजौंद, असंध, जींद, गोहाना, गन्नौर, रोहतक व नूंह में आंधी के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन यहां बादल बिना बरसे ही गुजर गए।

कैथल में कोई बारिश नहीं हुई। सोनीपत में कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, वहीं जींद में केवल अलेवा में कुछ देर बारिश हुई। कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला के लिए साढ़े 11 बजे तक येलो अलर्ट था।

Tags:    

Similar News

-->