बहादुरगढ़। बहादुरगढ के नजदीकी टांडाहेड़ी गांव में घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जंहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि घायल महिला नीतू और उसके पति वीरेंद्र के बीच अक्सर झगड़ा होता था और इसी झगड़े के परिणामस्वरूप पूरी वारदात हुई है। घटना के बाद एसपी वसीम अकरम ने भी थाना अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली और सख्त कार्यवाही के आदेश दिए।

Tags: