Chandigarh.चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल सोमवार, 18 अगस्त को बंद रहेंगे। इस आशय की घोषणा पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की। कटारिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। राज्यपाल कटारिया ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया।