Hisar: राजकीय महिला महाविद्यालय में दिखी छात्राओं की वैज्ञानिक सोच
वैज्ञानिक सोच के साथ छात्राओं ने बनाए आकर्षक पोस्टर
हिसार: राजकीय महिला महाविद्यालय के भौतिकी विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. सतीश सिंगला के निर्देशानुसार गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पोस्टरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. पूनम सोनी की देखरेख में हुआ। आयोजन में सुशील और ज्योति ने सहयोग किया। पोस्टरों के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में डॉ. सत्येंद्र यादव, डॉ. अमित बंसल और डॉ. विपिन शामिल रहे।
निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू ने प्रथम, बीएससी अंतिम वर्ष की खुशी वर्मा ने द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. सतीश सिंगला और संकाय सदस्यों ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी ऐसी रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।