Hisar: आदमपुर के गांवों में जनसंपर्क के दौरान मिला भरपूर समर्थन

आदमपुर के ग्रामीणों के स्नेह से अभिभूत हुए बिश्नोई

Update: 2026-06-22 13:02 GMT

हिसार: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद Kuldeep Bishnoi ने कहा है कि आदमपुर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा परिवार जैसा स्नेह और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी गांवों के दौरे के दौरान लोगों से जो अपनापन, प्रेम और विश्वास मिला, उसने उन्हें भावुक कर दिया।

कुलदीप बिश्नोई सोमवार को आदमपुर हलके के विभिन्न गांवों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों, जलपान सभाओं और आत्मीय बैठकों में भाग लिया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

उन्होंने कहा कि आदमपुर उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक परिवार है। यहां के लोगों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के साथ उनका संबंध केवल चुनावों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पीढ़ियों से चला आ रहा आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता है, जिसे उन्होंने हमेशा दिल से निभाया है और आगे भी निभाते रहेंगे।

पूर्व सांसद ने कहा कि आदमपुर की जनता ने हर परिस्थिति में उन्हें जो प्यार, सम्मान और भरोसा दिया है, वह उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना, उनकी समस्याओं को सुनना और हर समय उनके साथ खड़ा रहना ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है।

कुलदीप बिश्नोई ने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों का समर्थन और विश्वास आगे भी इसी प्रकार बना रहेगा तथा वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Tags:    

Similar News