Hisar: राजीव गांधी के प्रयासों से भारत ने आधुनिकता की ओर कदम बढ़ाया : बृजलाल
आधुनिक भारत के विकास की आधारशिला राजीव गांधी ने रखी : बृजलाल
हिसार: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृज लाल बहबलपुरिया ने की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृज लाल बहबलपुरिया ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने के लिए कंप्यूटर, डिजिटल तकनीक और संचार क्रांति की मजबूत नींव रखी। पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार संपन्न बनाने, युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम करने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए बहबलपुरिया ने कहा कि मौजूदा सरकार बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के संकट और बढ़ती आर्थिक असमानता जैसे जनहित के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, किसान, मजदूर, युवा और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल शेरावत, गायत्री यादव, केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा, सेवादल जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कपूर, रिटायर्ड एम्पलाइज प्रकोष्ठ के रणधीर सिंह बामल, युवा नेता सुरेश पंघाल लाडवा, मास्टर विनोद लॉयल, किसान नेता बलराज सिंह मलिक, जिला प्रवक्ता अमित सिवाच, दिनेश पूनिया, श्यामलाल सरवटे, प्रदीप एचरा, सतीश भाटिया, अशोक बोयत, रामफल शिले, ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार, जोगिंदर सिंह बेरवाल, जेपी ज्याणी, रमेश चाहर, गौरव बक्शी, विक्रम देवा, घनश्याम वर्मा, पूजा बिश्नोई, सुमित सरसोद और जितेंद्र डंडा सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।