Hisar: गो-सेवा को समर्पित नंद किशोर गोयनका को दी गई अंतिम विदाई

Update: 2026-07-16 09:43 GMT

हिसार: गो-सेवा, समाज सेवा और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर संवाहक नंद किशोर गोयनका बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा हिसार की श्री वैष्णव गौशाला से अग्रोहा धाम स्थित गोयनका उद्यान तक पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ निकाली गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम यात्रा में एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा सहित गोयनका परिवार के सदस्य, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, संत-महात्मा, समाजसेवी और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। उनकी अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़ ने समाज में उनके व्यापक सम्मान और योगदान को दर्शाया।

Tags:    

Similar News