हिसार: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग विभाग व केवीके की ओर से अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत केवीके, सदलपुर में तकनीकी एवं प्रदर्शनी मेला आयोजित किया गया। इस मेले का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने किया।
कुलपति प्रो. कम्बोज ने गुरुवार काे कहा कि यह मेला केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि किसानों को नई सोच, नई दिशा और नई संभावनाओं से जोडऩे का एक महत्वपूर्ण मंच है। आधुनिक कृषि में उन्नत तकनीक और कृषि मशीनरी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मशीनीकरण केवल मशीनों का उपयोग नहीं, बल्कि यह समय की बचत, श्रम की कमी का समाधान, लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि का प्रभावी माध्यम भी है। ऐसी प्रदर्शनी किसानों, शोधार्थियों और कृषि विशेषज्ञों को
नवीनतम उपकरणों एवं तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जहर मुक्त खेती, ड्रोन तकनीक, पशुपालन व उधमिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कुलपति ने कहा कि प्रदर्शनी में कृषि मशीनरी, उपकरणों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया गया है जिनमें आधुनिक तकनीक से बुवाई, कटाई, फसल प्रबंधन, ऊर्जा संचालित उपकरण तथा लघु एवं सीमांत किसानों के लिए उपयोगी यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीनतम तकनीक से परिचित कराना और उनके व्यवहारिक उपयोग की जानकारी देना है। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, रखरखाव तथा लाभों की जानकारी दी गई।
मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों एवं विद्यार्थियों को किया सम्मानित मेले में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाले रविंद्र, अनिल, हवा सिंह, राजेंद्र तथा चिरंजी लाल किसान को सम्मानित किया। कुलपति ने क्षेत्र के 15 प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया। जिनमें सरपंच नथूराम, नरेश कुमार, कुलबीर, सतबीर, मनोज, दलीप बैनीवाल, विक्रम, मक्खन, सुरेन्द्र, महेन्द्र, ईश्वर, मक्खन लाल, जयदेव, सुमित्रा और बाला शामिल है अनुसंधान निदेशक एवं कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजबीर गर्ग ने मेले में सभी का स्वागत करते हुए बताया कि कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों एवं मशीनीकरण का उपयोग बढ़ रहा है। कुलपति ने बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों में जतिन, अनमोल,, भावना, अंजू, मायावती, अंजलि, सोनम, तमन्ना, पुष्पा तथा पूनम शामिल हैं।