जनता से रिश्ता। सोनीपत के पिपली गांव के पास (Pipli Village Sonipat) में शुक्रवार को भयंकर सड़क (Road Accident In Sonipat) हादसा हो गया. दरअसल यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े एक मां बेटे को कुचल दिया. इस हादसे में 37 साल की महिला और उसके बेटे की मौत हो गई है. हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया.

दोनों रभड़ा गांव के रहने वाले थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और आगे की जांच में जुटी हुई है.
दरअसल पिपली गांव के पास 37 साल की महिला और उसका बेटा रोड किनारे खड़े हुए थे. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर दोनों को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक महिला लता उम्र करीब 37 साल और उसके बेटे वंश की उम्र करीब 17 साल है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की.


Tags: