Haryana: गुरुग्राम में झमाझम बारिश, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 3-4 किमी लंबा जाम,

Update: 2024-07-04 04:27 GMT

Haryanaहरियाणा: हरियाणा में मानसून ने तेजी पकड़ी है। बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी सुबह प्रदेश में बरसात हुई है। चंडीगढ़, पंचकूला, मेवात और गुरुग्राम (Gurugram Rains) सहित प्रदेश के अन्य जिलों में बुधवार सुबह दो घंटे तक बरसात हुई है। ऐसे में अब यहां पर मौसम (हरियाणा मौसम) सुहावना हो गया है। जानकारी के अनुसार, गुड़गांव शहर में देर रात से सुबह तक बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। यहां पर बारिश के बाद कई इलाकों में जल भराव देखने को मिला है। पानी भरने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी लंबा जाम लग गया। यहां पर गाड़ियां रेंग रेंग कर चल रही हैं। इसी तरह, गुड़गांव से मानेसर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव से लंबा जाम लगा है। दिल्ली से जयपुरJaipur जाने के रास्ते पर 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला है।

गुड़गांव शहर के हीरो होंडा चौक से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक जाम देखने को मिल रहा है। सर्विस रोड का पानी हाई-वे पर आने से परेशानी हो रही है। पुलिस और प्रशासन पानी निकालने और जाम खुलवाने में लगा है। बारिश और जाम की वजह से सुबह-सुबह जाने के लिए निकले लोगों को खासी परेशानी हुई है। हरियाणा में पिछले 12 घंटे में नौंह में सबसे अधिक पानी बरसा है और यहां पर 52 फ़ीट बरसातrain देखने को मिली है। इसके अलावा, गुड़गांव में 43 %, भिवानी में 44 %, महेंद्रगढ़ के नारनौल में 38 %, जींद में 36 % बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने यह जानकारी दी है। बारिश की वजह से हरियाणा में पारा भी गिरा है और सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News

-->