हरियाणा: एक नाबालिग लड़की का बोलेरो सवार तीन युवको ने किया अपहरण, जानिए पूरा मामला
तीनों युवक लड़की को गाड़ी में डालकर भट्टू कलां की ओर फरार हो गए
फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: हरियाणा के फतेहाबाद में जिला मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव भोडियाखेड़ा में बाबा रामदेव मंदिर पर मेला देखने गई एक नाबालिग लड़की का बोलेरो सवार तीन युवक अपहरण कर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। तीनों युवक लड़की को गाड़ी में डालकर भट्टू कलां की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने नाकेबंदी करके फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। वहीं, लड़की के परिवार से संदिग्धों या शक के दायरे में आने वाले लोगों के बारे में डिटेल ली गई है।