हरयाणा: रोहतक के गढ़ी माजरा के जंगल में मिला युवक का मिला शव, खून से सनी एक ईंट भी मिली

Update: 2022-03-20 14:17 GMT

हरयाणा क्राइम न्यूज़: दुल्हडी पर घर से निकले कबाड़ी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह गढ़ी माजरा के जंगल में मिला है। मृतक की पहचान रोबियल पुत्र मौजुदीन मूल निवासी गांव मौनपुरी जिला बरपटा असम के रूप में हुई है। वह यहां झुग्गी झोपडी गढ़ी माजरा बोहर में परिवार के साथ रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से खून से सनी एक ईंट मिली है। मृतक की पत्नी रशीदा बेगम ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। वह लोग करीब एक साल पहले यहां आए थे। रोबियल शराब का भी आदी थी। दुल्हडी पर्व पर वह घर से निकला था। पुलिस ने रशीदा बेगम की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News