Haryana हरियाणा : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम ने गुरुवार शाम को उपायुक्त कार्यालय की एमए ब्रांच में कार्यरत कर्मचारी विजय चौहान को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।
विजय चौहान, जो पूर्व में कलायत तहसीलदार का रीडर था, ने सिनंद गांव निवासी कर्ण सिंह से जमीन के कागजात तैयार करने के लिए 28 जनवरी को पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने कर्ण सिंह को 3 फरवरी को अपने कार्यालय में पैसे लाने के लिए बुलाया था।