Haridwar: सदन में सक्रियता के लिए रवि कुमार को सम्मान

Update: 2026-03-18 07:08 GMT

हरिद्वार: गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में जनहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने वाले ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि कुमार का मंगलवार को हरिद्वार क्षेत्र में लोगों ने स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया ।

इस मौके पर विधायक रवि कुमार ने कहा कि गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है, लेकिन भाजपा सरकार शुरू से ही इन मुद्दों को दरकिनार करती आ रही है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को अनदेखा करना उचित नहीं है और जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। विधायक ने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि विधायक द्वारा सदन में क्षेत्र की समस्याओं को उठाना सराहनीय कदम है और इससे जनता को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का विश्वास मिलता है।

Tags:    

Similar News