Gurugram: गुरुग्राम प्रशासन ने शिकायत पोर्टल व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

गुरुग्राम में शिकायत निपटारे की प्रक्रिया होगी और बेहतर

Update: 2026-08-04 03:50 GMT

गुरुग्राम: समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न समस्याओं का सरल और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है।

शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।

शिविर के दौरान कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं था, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकरण को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े।

एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है, जिससे लोगों को पारदर्शी सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं।

Tags:    

Similar News