Gurugram: ठेकेदार ने JCB ड्राइवर को छत से उल्टा लटकाकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2025-07-31 09:51 GMT
Gurugram गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 37सी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ड्राइवर को उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेंद्र भाटी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ड्राइवर आमिर ने डर के कारण पहले बयान देने से मना कर दिया था लेकिन बाद में उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सेक्टर 10 थाना क्षेत्र के सेक्टर 37सी स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में उल्टा लटकाकर जेसीबी लोडर मशीन के ड्राइवर को पीटने के मामले में थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
उसकी पहचान ग्रेटर नोएडा के योगेंद्र भाटी के रूप में की गई है। इसे बुधवार शाम ग्रेटर नोएडा से पूछताछ के लिए थाने लाया गया। इसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि इसके कहने पर ही लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की थी।
वहीं इस मामले में सेक्टर 10 थाना पुलिस ने पीड़ित ड्राइवर आमिर और उसके परिवार से संपर्क किया था। डर के कारण पहले आमिर ने आने व बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया था। परिवार के समझाने और परिवार के साथ आने पर वह बुधवार शाम गुरुग्राम पुलिस के पास पहुंचा और मामले में बयान दर्ज कराए।
Tags:    

Similar News