राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने वरिष्ठ नागरिक गृह का दौरा कर दीवाली से पहले बांटे मिठाइयाँ
Chandigarh चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ के सीनियर सिटिजन होम का दौरा किया और वहां रहने वाले बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने दीवाली के मौके पर मिठाइयाँ भी वितरित कीं।
राज्यपाल ने कहा, “यह एक अद्भुत अनुभव है। चूंकि मैं दीवाली पर अपने गाँव उदयपुर जा रहा हूँ, इसलिए मैंने सोचा कि पहले यहां आकर बुजुर्गों के साथ समय बिताऊँ और उन्हें मिठाइयाँ बांटकर त्योहार की खुशियाँ साझा करूँ।”
इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों की सेहत और कल्याण के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही कोशिशों की सराहना की और उनके सुख-समृद्ध जीवन की कामना की। वरिष्ठ नागरिकों ने राज्यपाल से मिलने और उनके साथ समय बिताने पर खुशी जताई।