यमुनानगर। जगाधरी विधान सभा क्षेत्र के गांव देवघर में आयोजित जनसभा में पूर्व विधायक और जजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. अर्जुन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर बेनीवाल ने चौ. अर्जुन को बसपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि बसपा उनका परिवार है। जजपा में उनको पूरा मान-सम्मान मिला,लेकिन वहां पर भाजपा तवज्जो नहीं देती थी। उन्होंने कहा कि वह अपने घर वापस आए हैं। इसी गरीब समाज में उनकी राजनीति शुरू हुई थी। साथ ही गरीब समाज पार्टी की वजह से वह विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हीं का कर्ज उतारने के लिए वापस बसपा में आए हूं।
अर्जुन सिंह ने कहा कि उन्होंने 4 अक्टूबर को ही अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जेजेपी को भी उन्होंने सलाह दी थी समझौता तोड़ने की। उन्होंने कहा है कि वह चौधरी देवीलाल चौधरी बंसीलाल की दिल से इज्जत करते हैं। वह गरीबों की मदद करने वाले हैं और वह भी गरीबों का साथ देते हैं। पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि वह 2005 में वह बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बन चुके हैं। साथ ही आने वाले चुनाव में वह जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के प्रत्याशी हो सकते हैं।
Tags: