Fatehabad: रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा, युवक की तालाब में डूबकर मौत

Update: 2025-08-10 07:10 GMT
fatehabad फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूथन कलां गांव में रक्षाबंधन के दिन एक हृदयविदारक हादसे में 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र भैंस के एक बच्चे को तालाब से निकालने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह खुद गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना के बाद गांववालों और परिजनों ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन शव डेढ़ घंटे बाद तालाब से निकाला जा सका। यह हादसा रक्षाबंधन जैसे पावन त्योहार पर पूरे गांव के लिए दुखद बन गया। सबसे मार्मिक बात यह है कि पिछले दो सालों में सुरेंद्र पहले ही अपने पिता और दो भाइयों को खो चुका था। अब उसकी असामयिक मौत ने परिवार पर चौथी बार गहरा आघात पहुंचाया है।
Tags:    

Similar News