फतेहाबाद: महिला को ज़बरदस्ती कीटनाशक पिलाने को लेकर पति और सास पर केस हुआ दर्ज

Update: 2022-04-28 14:56 GMT

फतेहाबाद क्राइम न्यूज़: भोडियाखेड़ा गांव में एक विवाहित महिला ने पति व सास पर मारपीट करने और कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला को हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खाराखेड़ी ढाणी निवासी कविता ने कहा है कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले संजय निवासी भोडिय़ाखेड़ा के साथ हुई थी। उसके एक लड़की व एक लड़का भी है। उसने बताया कि उसका पति संजय शराब पीने का आदी है और उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने की धमकी देता रहता है, जिसमें उसकी सास माया भी उसका साथ देती है।

कविता ने बताया कि गत दिवस सुबह जब वह घर पर पशुओं को चारा डाल रही थी तो इसी दौरान उसका पति संजय उसके साथ मारपीट करने लगा। उसकी सास माया ने कीटनाशक लाकर संजय को दे दिया और उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद संजय ने जबरदस्ती उसके मुंह में कीटनाशक डाल दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News

-->