फरीदाबाद: सोहना-बल्लभगढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पास गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों को ट्रक से टक्कर मारकर फरार होने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस हादसे में दोनों पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई थी। आरोपी की पहचान नवाब अली निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है। आरोपी को गुरुवार अदालत में पेश कर जिला न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सिपाही नवीन कुमार एवं अभिषेक की पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में ड्यूटी थी। 26 अगस्त 2026 को दिन के समय क्षेत्र में सरकारी मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सोहना- बल्लभगढ़ रोड पर एक ट्रक चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, ट्रक को दोनों पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से भाग गया । घटनाक्रम में दोनों पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी।

घटना के संबंध में थाना सारन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने ट्रक चालक नवाब अली निवासी महियदीपुर यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को पहले ही कब्जे में ले लिया गया था।

Tags: