फरीदाबाद: एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनको सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव दशहरा मैदान में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल है। उसने सिर्फ पजामा पहन रखा था। उसके दोनों पैरों पर पट्टी बंधी हुई थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि व्यक्ति बीके अस्पताल में देखा गया था।