Faridabad: नई बस सेवा से रामनगरी की यात्रा होगी आसान

Update: 2025-10-17 11:27 GMT

फरीदाबाद: हरियाणा रोडवेज की ओर से फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत आज यानी 17 अक्टूबर से की जा रही है। इस नई सुविधा का उद्देश्य फरीदाबाद जिले के नागरिकों को धार्मिक नगरी अयोध्या तक बेहतर और सीधी परिवहन सुविधा प्रदान करना है, साथ ही राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना भी है। रोडवेज डिपो की जीएम, शिक्षा ने बताया कि इस सेवा से आम यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा।

यह रहेगा बस का रूट व टाइमिंग:

प्रस्थान (फरीदाबाद से अयोध्या):

एनआईटी फरीदाबाद (मंगल सेन बस अड्डा): शाम 4:15 बजे

बल्लभगढ़: शाम 5:00 बजे

पलवल: शाम 5:30 बजे

आगरा: रात 9:30 बजे

कानपुर: सुबह 3:30 बजे

लखनऊ: सुबह 5:00 बजे

अयोध्या: सुबह 8:00 बजे

वापसी (अयोध्या से फरीदाबाद)

अयोध्या: शाम 5:00 बजे

लखनऊ: रात 8:00 बजे

कानपुर: रात 9:30 बजे

आगरा: सुबह 3:00 बजे

बल्लभगढ़: सुबह 8:45 बजे

किराया भी तय:

बल्लभगढ़ से आगरा: ₹234

बल्लभगढ़ से इटावा: ₹427

बल्लभगढ़ से कानपुर: ₹650

बल्लभगढ़ से अयोध्या: ₹983

Tags:    

Similar News