फरीदाबाद: नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ ले जाने व उसके साथ गलत काम करने के मामले में थाना डबुआ कालोनी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार डबुआ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी की 12 मई को उसकी नाबालिग लड़की बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गई है। शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरमान सैफी (24) निवासी बाबा नगर ओल्ड फरीदाबाद हाल अकबरपुर माजरा, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरमान नाबालिक को बहला फुसला कर अपने साथ करनाल ले गया था, जहां उसने नाबालिग के साथ गलत काम किया और जब पुलिस उसकी तलाश करते हुए करनाल पहुंची तो वह लड़की को छोड कर वहां से भाग गया था।