Faridabad फरीदाबाद : जवां गांव का एक युवक, जो दिल्ली मेट्रो में कार्यरत था, जानलेवा मांझे का शिकार हो गया। यह घटना सोमवार सुबह सोतई गांव के पास हुई, जब 25 वर्षीय उधम अपने काम पर जा रहा था और अचानक आगरा नहर के पास बाइक से गिरते हुए उसका गला मांझे से कट गया।
उधम के परिवार के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था। अचानक हवा में उड़ते हुए घातक मांझे ने उसकी गर्दन को छेदा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास ही मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार, उधम की हालत नाजुक बनी हुई है और उसकी सर्जरी की योजना बनाई जा रही है।