Faridabad: चेक चोरी कर ठगे 20 लाख रुपये

Update: 2025-07-15 07:40 GMT

फरीदाबाद: दिल्ली मथुरा रोड पर स्थित एक्सपोर्ट कंपनी से चेक चोरी करके डायरेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर 20 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर 31 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कंपनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है।

दिल्ली मथुरा रोड पर एक एक्सपोर्ट कंपनी है। इनका कारोबार यूरोप और अमेरिका से होता है। कंपनी में करीब 100 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी के डायरेक्टर ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनकी कंपनी का चेक 17 जून से 10 जुलाई के बीच चोरी कर लिया। उस चेक पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करके कंपनी के 20 लाख 27 हजार रुपये निकाल लिए। उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया, तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। कंपनी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News