फरीदाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) फरीदाबाद की ओर से छेड़छाड़ व बुलिंग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत मंगलवार को सेक्टर-16 स्थित राजकीय कॉलेज में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विशेषज्ञों ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और सहभागियों के साथ संवाद स्थापित किया। यह अभियान पूरे मई माह में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि इस अभियान का हिस्सा बनें और महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करें।