Faridabad: साधु की निर्मम हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Update: 2025-06-12 10:07 GMT

फरीदाबाद; बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में मृत मिले साधू की हत्या गाली-गलौज के बाद मंडी के ही दो मजदूरों ने डंडे से पीटकर की थी। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने एक आरोपी संजीत मेहतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार, बेगूसराय का मूल निवासी है और अब बल्लभगढ़ अनाज मंडी में ही रहता है।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 8 जून की रात को वो अपने साथी के साथ मौजूद था। इस दौरान साधू विजय गुप्ता के साथ इनकी गाली-गलौज हुई। इसी के गुस्से में दोनों ने मिलकर साधू की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। संजीत पर पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। उसके दूसरे साथी की तलाश टीम कर रही है।

Tags:    

Similar News