Faridabad: घंटों बिजली गुल रहने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

बिजली न मिलने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Update: 2025-06-12 10:17 GMT

फरीदाबाद: सूर्य विहार के लोगों ने मंगलवार देर रात बिजली न आने को लेकर प्रदर्शन किया। 60 घंटे से बिजली नहीं मिलने के कारण लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए। निवासियों का कहना है कि सभी परेशान हैं, पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पहले बिजली के कई कट लग रहे थे, लेकिन अब बिजली आ ही नहीं रही है। इसके कारण लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ता है। इसको लेकर पार्षद से भी बात की। उन्होंने कहा था कि जल्द ही बिजली मिलेगी, लेकिन बाद में पार्षद ने भी हाथ खड़े कर दिए। इसके अलावा बिजली विभाग, एसई और एसडीओ से भी बातचीत की। पहले कहा इसकी जांच कर रहे हैं, जल्द ही बिजली आ जाएगी। लेकिन न बिजली आई और न ही फोन। निवासियों ने दोबारा फोन किया तो अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर रात को कुछ लोगों ने विरोध जताया और सड़कों पर आ गए थे। संबंधित टीमों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ और लोग अपने घरों को चले गए।

Tags:    

Similar News