Yamunanagar: शायद राजनेता भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। हाल ही में यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने यमुनानगर में नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली की, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हिस्सा लिया। रैली में पहुंचने के लिए नेताओं ने अलग-अलग वाहनों का सहारा लिया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में एक महिला नेता रहीं, जो ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली में पहुंचीं।
रैली में वह देखते ही देखते आकर्षण का केंद्र बन गईं। एक-दूसरे से बातचीत करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि एक राजनेता में लोगों का ध्यान आकर्षित करने का हुनर होना चाहिए और इस महिला ने अपने राजनीतिक हुनर को साबित कर दिखाया।