द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह, लड्डू बांटकर मनाई खुशियां
बड़ी खबर
बहादुरगढ़। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बहादुरगढ़ में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुर्मू की जीत का जश्न मनाया। बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीना सतपाल राठी ने इस अवसर पर लड्डू बांटकर लोगों का मुंह मीठा करवाया। कार्यकर्ताओं को लड्डू खिला कर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर चयनित होने की खुशी मनाई गई। द्रौपदी मुर्मू की जीत को नीना सतपाल राठी ने देश की आधी आबादी की जीत बताया है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों का किया गुणगान
नीना सतपाल राठी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने अध्यापिका के पद पर रहते हुए राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और आज देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि बीजेपी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद प्राप्त कर सकता है। महंगाई पर पूछे गए एक सवाल पर नीना सतपाल राठी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। निश्चित तौर पर देश में महंगाई बढ़ी है। लेकिन प्रधानमंत्री और देश के गृहमंत्री अमित शाह की नजरें महंगाई की तरफ है। वे इसका कोई न कोई हल जरूर निकालेंगे।