Chandigarh.चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल द्वारा आज यहां विधि भवन में आयोजित दीक्षांत समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विनोद एस भारद्वाज ने नव-नामांकित अधिवक्ताओं को शपथ दिलाकर 350 नामांकन प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने नव-नामांकित अधिवक्ताओं को कानूनी पेशे की गरिमा बनाए रखने तथा पथ-प्रदर्शक बनने के लिए प्रेरित किया। बार काउंसिल के चेयरमैन डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर बार काउंसिल के सदस्य, अधिवक्ता तथा पंजाब, हरियाणा एवं यूटी से आए नव-नामांकित अधिवक्ताओं के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित थे। यह समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो वकीलों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।
Tags: