हरियाणा विधानसभा 'संविधान दिवस' के अवसर पर गुरुवार को एक विशेष सत्र आयोजित करेगी। इस सत्र में एक कार्यक्रम होगा, जिसमें संविधान के निर्माण और उसमें निहित मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।
सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शोक संदेशों के साथ शुरू होगी। सुबह 11:30 बजे, विधानसभा भवन के बाहर 'सेरेमोनियल गेट' के पास संविधान को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी, जिसमें संविधान निर्माण के ऐतिहासिक सफर, इसे बनाने वालों के योगदान और संविधान के मूल सिद्धांतों को दर्शाया जाएगा। इस मौके पर, विधानसभा अध्यक्ष सदन के सभी सदस्यों को संविधान के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण भेंट करेंगे। विशेष कार्यक्रम के बाद विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।