जींद: जिला में अलग-अलग स्थानों पर साइबर ठगों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाते हुए अढाई लाख रुपये ढग लिए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बराड़ जिला अमृतसर हाल तेग बहादुर साहिब निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोबाइल नंबर पर गूगल पे चलाता है। गत 11 सितंबर को वह कामकाज में व्यस्त था।

शाम को उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। जिसके चलते लगभग छह घंटे तक उसका मोबाइल फोन बंद रहा। मोबाइल फोन ऑन होने के बाद उसके फोन पर खाते राशि गायब होने के तीन मैसेज आए। जिसमें दो बार 45-45 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। जबकि दस हजार अलग से ट्रांसफर किए गए थे। मैसेज आने के बाद उसे फ्रॉड होने का पता चला। बुधवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहित के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाटसअप पर निवेश प्लान बता लगाया 1.46 लाख रुपये का चूना

शर्मा नगर निवासी तरूण जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कपड़े का कारोबार करता है। गत छह जुलाई को उसके व्हाट्सअप पर निवेश प्लान आया। जिसमें बताया गया कि पचास हजार रुपये निवेश करने पर मुनाफा समेत दो लाख रुपये मिलेंगे। उसने प्लान को समझते हुए 56 हजार 664 रुपये दो बार क्यूआर कोड मे भेज कर निवेश कर लिया। फिर उससे 39700 रुपये मैनेजर चार्ज के नाम पर राशि वसूली गई। गत दस जुलाई को 45 हजार 900 रुपये साफ्टवेयर चार्ज के नाम डिमांड की गई। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने तरूण जैन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: