हरियाणा Haryana : हिसार जिले के तलवंडी राणा गांव के पास शनिवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक युवक घायल हो गया। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट चौक पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गांव में मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद युवक देखे गए हैं। घायल युवक की पहचान जींद जिले के फरैन गांव निवासी राजेश उर्फ राठी के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद युवक नाबालिग निकला। उसके कब्जे से दो पिस्तौल और चार गोलियां बरामद की गई हैं। राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और नाबालिग युवक को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार युवक ने एक मई को हांसी में एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी।