Crime: जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला

Update: 2024-07-18 07:18 GMT
पलवल Palval: अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे है जिनके सामने पुलिस बेवस नजर आ रही है। ताजा मामला गांव भुलवाना से सामने आया है जहां देर रात जमीनी विवाद के चलते सगे भाई ने भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद 
hospital 
के लिए रैफर कर दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज नहीं कर सकी है। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गांव नंदगांव थाना कोसीकलां यूपी निवासी अमरचंद व उसके भाई देवीराम के बीच पिछले काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अमरचंद अपने परिवार के साथ गांव भुलवाना में रहने लगा और देवीराम गांव नंदगांव में रहता था। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से अमरचंद व देवीराम के बीच 
Phone 
पर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते देर रात देवीराम अमरचंद के भुलवाना मकान पर आ गया। पहले तो देवीराम ने अमरचंद के साथ झगड़ा किया और उसके बाद देवीराम ने अपने पास से हथियार निकालकर अमरचंद पर गोली चला दी। गोली अमरचंद के कान के पास लगी और वह घायल हो गया।
Tags:    

Similar News

-->