Haryana: गौरक्षकों ने दो लोगों की पिटाई की

Update: 2025-03-05 01:50 GMT

हरियाणा के पलवल जिले में कथित तौर पर कुछ गौरक्षकों ने दो लोगों की पिटाई की और उन्हें नहर में फेंक दिया, जिससे एक पीड़ित की मौत हो गई, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मामले के 11 आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 22 फरवरी को गौ तस्करी के संदेह में पलवल जिले में एक ट्रक को रोका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक राजस्थान से लखनऊ मवेशियों को ले जा रहा था, तभी रात के अंधेरे में चालक रास्ता भटक गया और हरियाणा के पलवल से गुजरा, जहां यह घटना हुई।बाइक सवार आरोपियों ने ट्रक चालक और हेल्पर को रोका, उनकी बुरी तरह पिटाई की और बाद में उन्हें नहर में फेंक दिया।

 

Tags:    

Similar News