हरियाणा। हरियाणा में कोरोना के केसों में बढ़ोतरी के साथ साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। पिछले 3 दिन हुई लगातार हुई 3 मौतों के बाद कल और आज दो दिन लगातार दो मौतें हो चुकी हैं। इस बार कुरुक्षेत्र में 5वीं मौत का एक मामला सामने आया है।
बता दें कि इससे पहले पंचकूला, यमुनानगर, गुरुग्राम और करनाल में 1-1 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 595 नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब सूबे में 2126 पहुंच गई है।
गुरुग्राम में 256
पंचकूला में 128
फरीदाबाद 65
जींद 27
हिसार 26
करनाल 15
सोनीपत 10
झज्जर 14
पानीपत 5
फतेहाबाद 5
कैथल 4
अंबाला 2
यमुनानगर 2
भिवानी 2
सिरसा 1
महेंद्रगढ़ 1
चरखी दादरी 1
पिछले दो दिन अस्पतालों में मॉक ड्रिल की गई। जिसके मद्देनजर आइसोलेटेड कमरे की तैयारी, ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की जांच पड़ताल की गई। इसके साथ ही जरूरी दवाइयों को समुचित व्यवस्था को जांच और परखा गया।