''कांग्रेस लाओ-देश बचाओ'' नारे के साथ सभी 90 विधानसभाओं में कांग्रेस करेगी रैलीः अशोक अरोड़ा

Update: 2023-10-10 18:16 GMT
चंडीगढ़। आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनावों को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी तरह से एक्टिव नजर आने लगी है। आने वाले दिनों में मौजूदा गठबंधन सरकार को घेरने के लिए कई तरह की रणनीतियां बनाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रोग्राम फिक्सेशन कमेटी का गठन किया है। कमेटी अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मंत्री-पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से बेहद दुखी है और लोगों को उम्मीद केवल कांग्रेस में दिख रही है। जिसे लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसकी पहली बैठक में निर्णय लिया गया है कि हरियाणा गठन के दिन 1 नवंबर को जन आक्रोश रैली से प्रदेश कांग्रेस जनता के बीच पहुंचेगी। यह कांग्रेस लाओ देश बचाओ का नारा देते हुए प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां की जाएंगी। जिसमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोगों के बीच में होंगे।
उन्होंने कहा कि हम लोकसभा-विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर लगातार आगे चलेंगे और निश्चित रूप से देश और प्रदेश में बदलाव आएगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को यमुनानगर की विधानसभा सीट रादौर से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। जिसमें बढ़ती बेरोजगारी- बढ़ती महंगाई और बढ़ता भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा रहेगा। पूरे अहंकार से लबरेज हरियाणा सरकार खुद एक मुद्दा है। जिस प्रकार से जन संवाद के नाम पर लोगों को अपमानित करने का काम किया जा रहा है, प्रदेश में नशा लगातार बढ़ रहा है, प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान होकर विदेश में पलायन करने को मजबूर है। ऐसे दौर में विपक्ष अपनी सही भूमिका में जनता के साथ खड़ा है। खासतौर पर कांग्रेस लगातार जनता के बीच पहुंच रही है। पहले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम हमने किया। जन मिलन समारोह चल रहे हैं और अब लोकसभा चुनाव की नजदीकयों को देखते हुए हम लगातार सभी 90 विधानसभाओं क्षेत्रों में जाकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->