CM मनोहर लाल का आज दिल्ली दौरा, देखें पूरा शेड्यूल

Update: 2023-10-07 11:53 GMT
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज दिल्ली दौरे पर है। सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के हरियाणा भवन में भव्य समारोह होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11:00 बजे हरियाणा भवन में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की स्मृति में डाक टिकट जारी करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे सीएम खट्टर नई दिल्ली में ही इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में महिला जर्नलिस्ट के साथ संवाद करेंगे। शाम 5:00 बजे सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के साथ संवाद होगा।
Tags:    

Similar News

-->