मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत में किया भगवान परशुराम चौक का लोकार्पण

Update: 2023-06-20 13:21 GMT

सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आईटीआई चौक के निकट रोहतक फ्लाई ओवर के नीचे स्थापित किए गए भगवान परशुराम चौक को लोकार्पित करते हुए सोनीपतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संत महात्माओं के नाम पर चौक-चौराहों के नामकरण कर रही है ताकि लोग उनकी शिक्षाओं से प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि सोनीपत शहर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस में चंडीगढ़ से सवार होकर सोनीपत पहुंचे। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सांसद रमेश कौशिक की अगुवाई में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। लोकार्पण अवसर पर सांसद रमेश कौशिक, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मीडिया एडवाइजर राजीव जैन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News