Chandigarh.चंडीगढ़: बस्सी थिएटर के पास फेज-2 में बाइक सवार दो युवकों ने 40 वर्षीय महिला की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।