Chandigarh.चंडीगढ़: एंटी नारकोटिक्स सेल ने देसी पिस्तौल और हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने अलीपुर-खांगसरा रोड के पास कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हंगोला गांव निवासी मयंक सिंह (24) और खांगसरा गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ लतरू (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने मयंक के पास से देसी पिस्तौल और 33.04 ग्राम हेरोइन और संदीप के पास से 10.22 ग्राम हेरोइन बरामद की है।